Home » राजस्थान » जयपुर में गला दबाकर महिला की हत्या:कमरे के अंदर पड़ी मिली लाश, आंख-मुंह से निकल रहा था खून

जयपुर में गला दबाकर महिला की हत्या:कमरे के अंदर पड़ी मिली लाश, आंख-मुंह से निकल रहा था खून

जयपुर में गला दबाकर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर फर्श पर महिला की लाश पड़ी मिली। उसके आंख-मुंह से खून भी निकल रहा था। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

SHO (जयसिंहपुरा खोर) राजेश कुमार ने बताया- मालपुरा टोंक निवासी लाली देवी (40) की हत्या की गई है। पिछले करीब 3 महीने से वह परिवार से अलग रह रही थी। कुछ दिन पहले ही जोगियों की ढाणी जयसिंहपुरा खोर में किराए का कमरा लिया था। पिछले 10 दिन से वह अपने परिचित वीरेन्द्र कुशवाह निवासी मध्य प्रदेश के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। 31 मई को दोपहर करीब 1 बजे तक दोनों कमरे में ही थे।

शाम करीब 6 बजे कमरे के गेट खुले हुए थे। कमरे के अंदर लाली देवी की लाश पड़ी हुई थी। लाली देवी की आंखों और मुंह से खून निकल रहा था। मर्डर की सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। साथ रहने वाले परिचित वीरेन्द्र कुशवाह ही उसकी हत्या कर भागा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11