जयपुरः कावेन्द्र सागर (IPS), पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, ने बताया कि पुलिस थाना खोह नागोरियान पर दिनांक 30.05.2024 को परिवादी श्री हल्केराम पुत्र श्री नैनूकाराम जाति मीणा उम्र 27 साल निवासी फकीरपुरा पुलिस थाना मासलपुर जिला करोली हाल 2L11 इन्दिरा गांधी नगर जयपुर पुलिस थाना खोह नागोरियान जयपुर द्वारा रिपोर्ट पेश की गयी, कि दिनांक 29.05. 2024 को मैं अपनी मोटरसाईकिल से अपने घर से जगतपुरा की तरफ जा रहा था, समय करीब 4.30 AM पर CBI फाटक के पास एक स्विफ्ट कार में सवार चार व्यक्तियों ने मेरी मोटर साइकिल को गाड़ी से टच करके मुझे गिरा दिया, मेरे गिरने के बाद कार सवार व्यक्तियो ने कार से नीचे उतर कर मुझे पकड़ लिया तथा मेरे साथ मारपीट कर मेरा मोबाइल फोन व मोटर साइकिल की चाबी छीन ली तथा उन चारो ने मुझे जबरन गाड़ी में पटक लिया मेने विरोध किया तो उन लोगों ने मेरे दाहिने पैर में चाकू की मार दी तथा मेरे साथ मारपीट कर गाड़ी में बिठाकर इधर-उधर घूमते रहे। उन्हाने मेरे गूगल पे से 26 हजार रुपये ट्रान्सफर कर लिये तथा मेरी जेब से रखे 550/ रु जबरन निकाल लिये। उसके बाद मुझे वापस उसी जगह छोड़ गये। परिवादी की रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 417/2024 धारा 365,394 आईपीसी मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
टीम गठनः घटना गंभीरता को देखते हुए आरोपीगणो की दस्तयाबी व वारदात के आशाराम चौधरी (RPS), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरवीजन में श्री 2/3 वॉ (RPS). सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जिला जयपुर पूर्व के निर्देशन में IPS (P), थानाधिकारी पुलिस थाना खोह नागोरियान जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में सर्व
गठित टीम द्वारा घटना की गंभीरता व आरोपीगणो की दस्तयाबी हेतू घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की रिकॉर्डिंग चैक की गयी। प्रकरण में आरोपीगणो की दस्तयाबी बाबत टीम द्वारा संदिग्धो के आधार पर इलाका थाना रामनगरिया, इलाका थाना रामगंज, इलाका थाना आदर्श नगर, इलाका थाना जवाहर नगर मे आरोपीगणो के संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी गयी। टीम के अथक प्रयास व ट्रेडिशनल पुलिसिंग के जरिये आरोपीगणो की पहचान होने पर आरोपीगणो की तलाश की गयी। टीम द्वारा सतत प्रयास किये जाकर घटना के आरोपीगण कमशः 1. समीर खान पुत्र सलीम खान जाति कुरैशी मुसलमान उम्र 19 साल निवासी मकान नम्बर 1 अशरफ कलोनी नाई की थडी थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर 2. अमन अहमद पुत्र अनीश अहमद जाति मुसलमान उम्र 18 साल निवासी मकान नम्बर 557 ईदगाह मोहल्ला ईछावतान थाना गलतागेट जयपुर 3. अयान खान पुत्र जाहिद अली उम्र 18 साल निवासी मकान नम्बर 273 ईदगाह पांच नीम मौहल्ला टिक्की ग्राम थाना गलतागेट जयपुर 4. हसनेन खान पुत्र अनीश खान उम्र 18 साल निवासी मकान 5 भैरव नगर सिविल लाईन सोडाला थाना सोडाला जयपुर को दस्तयाब किया जाकर प्रकरण मे बापर्दा गिरफतार किया गया। गिरफतार आरोपीगणो की शिनाख्तगी के उपरांत प्रकरण मे आरोपीगणो से बरामदगी की जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।
विशेष विवरणः-
गिरफतार आरोपीगणो द्वारा गैंग का गठन कर रखा है, जिनके द्वारा देर रात्रि ने सुनसान रोड पर आने-जाने वाले राहगिरो को अपने वाहन से टक्कर मारकर रोककर उनका अपहरण किया जाकर सुनसान जगह पर ले जाकर राहगिरो से मारपीट की जाकर तथा चाकू इत्यादि हथियारो से चोट पहुंचाकर डराया धमकाया जाकर लूट की जाती है। आरोपीगणो द्वारा राहगिरो से मारपीट के दौरान मारपीट की विडियो भी फोन से बनायी जाती है। लूट के उपरांत आरोपीगण अपने किराये के फलेट पर जाकर लूट की राशि को अयाशी व मौज मस्ती में खर्च कर देते है। आरोपीगणो के मोबाईल फोन मे राहगिरो से मारपीट व लूट की सैकडो विडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। उपरोक्त आरोपीगणो की गैंग द्वारा विगत छः माह से जयपुर शहर में लगातार लूट की वारदात की जा रही है। आरोपीगणो द्वारा एक दर्जन से अधिक लूट की वारदातो को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया है।






