पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर, रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित
अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध
2/3
मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस श्याम नगर एवं महेश नगर जयपुर आयुक्तालय की टीम के साथ पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ तस्कर 1. नरेश वैष्णव पुत्र श्री गंभीर 2. बैजनाथ चौधरी पुत्र श्री मंगलाराम 3. दिनेश कुमार पुत्र पोलाराम एवं 4. श्रीमति कमली सांसी पत्नी जे. के. सांसी को गिरफ्तार कर कब्जे से स्मैक 30 ग्राम 37 मिलीग्राम, गांजा 264 ग्राम, गांजा 264 ग्राम, बिक्री राशि 4540 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 दुपहिया वाहन को बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।
प्रथम कार्यवाही :- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना श्याम नगर जिला जयपुर (दक्षिण) की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुये अवैध मादक स्मैक तस्कर 1. नरेश वैष्णव पुत्र श्री गंभीर 2. बैजनाथ चौधरी पुत्र श्री मंगलाराम को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 20 ग्राम 61 मिलीग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 दुपहिया वाहन को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना श्याम नगर जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 294/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से सउनि सुरेन्द्र कुमार, कानि. राजेश कुमार की अहम भूमिका रही। आरोपितगण से उक्त मादक पदार्थ स्मैक के बारे में पूछा तो बताया कि हम उक्त
मादक पदार्थ स्मैक राजेश गुर्जर निवासी मलिकपुर जिला टॉक से इन्ट्राग्राम के जरिये कॉलिंग कर मंगवाते है।
द्वितीय कार्यवाही :- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना श्याम नगर जिला जयपुर (दक्षिण) की टीम के साथ सयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध मादक स्मैक तस्कर 1. कमली सांसी पत्नी
श्री जे.के. सांसी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 09 ग्राम 76 मिलीग्राम एवं बिक्री की राशि 900 रूपये को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना श्याम नगर जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 292/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से कानि. राजकुमार मांडिया, मंगलज, राजेन्द्र कुडी, रविन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।






