Home » राजस्थान » ऑपरेशन एंटीवायरस के अंतर्गत अलवर पुलिस ने एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन एंटीवायरस के अंतर्गत अलवर पुलिस ने एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार

जयपुर/अलवर, 10 जून। अलवर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस के अंतर्गत थाना नौगांवा पुलिस ने साइबर फ्रॉड प्रभावित गांव रूपवास में दबिश देकर एक साइबर ठग वसीम अकरम पुत्र इलियास (23) को गिरफ्तार कर ठगी की घटना में प्रयुक्त दो एंड्राइड मोबाइल बरामद किए हैं।

एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं आईजी रेंज के निर्देश पर ऑनलाइन ठगी करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन एंटीवायरस चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एसएचओ नौगांवा भूपेंद्र सिंह मय टीम द्वारा साइबर ठगी से प्रभावित गांव रूपवास में दबिश देकर आरोपी वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है। इसके पास मिले दोनों मोबाइल में साइबर ठगी से संबंधित दस्तावेज पुलिस को मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपी वसीम अकरम विभिन्न तरीकों से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता है। फर्जी सिम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर आर्मी मैन बन सस्ते में वाहन बेचे तथा पेन पेंसिल के ऐड डालकर लोगों को झांसा देकर ठगी किया करता है। ठगी की रकम फर्जी नंबर से बने विपिन पेमेंट गेटवे पर बने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता है।
—————-

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की