Home » राजस्थान » राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस आज, CM भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान को अपराध मुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस आज, CM भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान को अपराध मुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य

जयपुर: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस आज है. जिसके चलते RPA में राज्य स्तरीय समारोह चल रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, मुख्य सचिव सुधांश पंत और DGP यूआर साहू RPA पहुंचे.

जहां सीएम भजनलाल शर्मा को DGP यूआर साहू ने स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस दौरान RPA में राज्य स्तरीय समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज हो यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कानून तोड़ने वाले और असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है.

सीएम भजनलाल ने आगे कहा कि पुलिस और आमजन में मैत्रेयी भावना होनी चाहिए. राजस्थान को अपराध मुक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य है. आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की अवधारणा होनी चाहिए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान