Poola Jada
Home » राजस्थान » लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेनाध्यक्ष, 30 जून को जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे द्विवेदी

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेनाध्यक्ष, 30 जून को जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे द्विवेदी

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए सेनाध्यक्ष होंगे. 30 जून को जनरल मनोज पांडे की जगह उपेंद्र द्विवेदी लेंगे. उपेंद्र द्विवेदी ने लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवाएं दी हैं.

उपेंद्र द्विवेदी ने इसी साल 19 फरवरी को थल सेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया था. इससे पहले 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर रहे थे.

उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर घाटी के साथ-साथ राजस्थान में भी यूनिट की भी कमान संभाली है. सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चीन से बातचीत में भी शामिल रहे हैं. भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान के आधुनिकीकरण में भी उन्होंने योगदान दिया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान