Home » राजस्थान » बाड़मेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पुलिस ने किया हत्या की वारदात का मात्र 8 घंटे में खुलासा

बाड़मेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पुलिस ने किया हत्या की वारदात का मात्र 8 घंटे में खुलासा

जयपुर/बाड़मेर(सुनील शर्मा) बाड़मेर जिले में थाना ग्रामीण क्षेत्र के रामदियो की बस्ती में पशुओं के बाड़े में सो रहे युवक की हत्या की घटना का पुलिस ने मात्र 8 घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना के आरोपी बस्ती के ही निवासी सखी खान पुत्र शेर खान (20) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मृतक के अवैध संबंधों को लेकर हत्या की वारदात की थी।

एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार अल सुबह थाना ग्रामीण क्षेत्र के रामदियो की बस्ती देरासर में एक युवक जामीन खान पुत्र अजीम की हत्या की सूचना पर वे स्वयं त्वरित अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान,सीओ रमेश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। बाड़े में सोए हुए जामीन खान की किसी अज्ञात व्यक्ति ने कनपटी पर भोंटे हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी नाजिम अली खान व सीओ रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ लेखराज सिहाग व डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा मौके के हालात, तकनीकी आधार और परंपरागत पुलिसिंग के आधार पर सन्दिग्ध सखी खान को डिटेन कर पूछताछ में हत्या की वारदात कबूल लेने पर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी मीना ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सखी खान की पत्नी से मृतक जामीन के अवैध संबंध थे और दोनों ऑनलाइन संपर्क में थे।सखी खान लगातार दोनों को दूर रहने के लिए समझा रहा था।आरोपी ने मारपीट कर भी दूर रहने को कहा लेकिन फिर भी जामीन ने उसकी पत्नी का पीछा नहीं छोड़ा तो सोमवार देर रात मौका देख पशुओं के बाड़े में खुले में खाट पर सोते हुए पर लाठी से वार कर हत्या कर दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की