नई दिल्ली: तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने नायडू को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई है.
इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. तो वहीं पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को गले लगाकर शुभकामनाएं दी है.
बता दें कि यह शपथ ग्रहण समारोह केसरपल्ली IT पार्क में हो रहा है. चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार सीएम पद की शपथ ली है. गौरतलब है कि आध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में NDA अलायंस ने 175 में से 164 सीटें जीती हैं. TDP ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है. BJP ने 8 सीटें जीतीं हैं.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 166





