Home » राजस्थान » मां की हत्या के आरोपी को सिकंदरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां की हत्या के आरोपी को सिकंदरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

*जयपुर/दौसा(सुनील शर्मा)* दौसा जिले के थाना सिकंदरा इलाके के लांका गांव में कहासुनी के बाद सिर पर लोहे के पाइप से वार कर मां की हत्या व बहन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विकास बैरवा पुत्र नेमीचंद (22) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर लिया है।

एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि सोमवार 10 जून को लांका गांव में महिला की पुत्र द्वारा हत्या की सूचना मिलने पर एसएचओ महावीर सिंह व चौकी प्रभारी फूल सिंह उप निरीक्षक मय टीम के मौके पर पहुंचे।गांव में खिपोडलया की ढाणी निवासी महिला रेशमा देवी पत्नी नेमीचंद (41) की लाश पड़ी थी।मौके पर एफएसएल टीम बुला आवश्यक सैंपल व घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप जप्त किया गया।

ससुर रामजीलाल बैरवा ने पोते विकास के द्वारा अपनी मां रेशमा देवी की हत्या करने और बहन अंजलि की हत्या करने का प्रयास करने के संबंध में रिपोर्ट दी।इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।आरोपी विकास के विरुद्ध दोनों आरोप प्रमाणित पाए जाने पर बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान