Home » राजस्थान » मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में चौदह बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में चौदह बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जयपुर(सुनील शर्मा)* जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन 12 में निजी खातेदारी की करीब 14 बीघा कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया साथ ही जोन-1 व 2 में नगर निगम,यातायात के साथ सामूहिक अभियान के तहत रामनिवास बाग से घाट गेट,घाट की गुणी,ट्रांसपोर्ट नगर,आर ए सी लाइन 05 तक करीब 04 किमी.तक रोड़ सीमाओं को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

*मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा* ने बताया कि जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम निवेडा जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *‘जानकी विहार‘* के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सरना डूंगर फैक्ट्री एरिया के पास जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर व्यावासयिक उद्देष्य से *‘राधे धाम‘* के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें,चारदीवारी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी/ फैक्ट्री एरिया बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन 12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसी प्रकार जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम हरमाडा दौलतपुरा जिला जयपुर में करीब 06 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *‘मां वैष्णो विहार‘* के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, 8-8 फीट ऊंची बाउन्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन 12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त कार्यवाहियां प्रवर्तन अधिकारी जोन 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

साथ ही नगर निगम,यातायात के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन 1 व 2 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित रामनिवास बाग से घाट गेट,घाट की गुणी,ट्रांसपोर्ट नगर,आर ए सी लाइन 05 तक करीब 04 किमी.तक अवैध रूप से कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 60 स्थानों पर लगाये गये थडी ठेले, त्रिपाल,होर्डिग,साइन बोर्ड,टेबल कुर्सियां इत्यादि अवैध कब्जे-अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान का आयोजन कर जोन-01 व 2 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रणमण मुक्त कराया गया।उक्त कार्यवाहियां नगर निगम का जाप्ता व यातायात पुलिस जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान