Home » राजस्थान » नर्मदा नहर में मिले दो मासूम बच्चों के शव, बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की जताई जा रही आशंका

नर्मदा नहर में मिले दो मासूम बच्चों के शव, बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की जताई जा रही आशंका

सांचौरः सांचौर में नर्मदा नहर में दो मासूम बच्चों के शव मिले है. इसके बाद आसपास के लोगों में सनसनी मच गई. नहर में शव दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची चितलवाना पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों के शव को नहर से बाहर निकाला है.

दरअसल सांचौर के चितलवाना थाना क्षेत्र के हेमागुड़ा सरहद के पास की ये घटना है. जहां नर्मदा नहर में दो मासूम बच्चों के शव मिले है. रात में पादरली से दो बच्चों के साथ अंबाराम बाइक पर घर जा रहा था. ऐसे में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है. मृतक 9 वर्षीय अभिषेक व 6 वर्षीय आदित्य दोनों सगे भाई थे.

वहीं फिलहाल बच्चों के पिता अंबाराम का शव भी नहर में होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चला रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान