Home » राजस्थान » #मेड़ता पुलिस थाना मे ईद को लेकर शांति समिति और सीएलजी की बैठक हुई आयोजित।।ईद को लेकर व कैमरे लगाने पर हुई चर्चा

#मेड़ता पुलिस थाना मे ईद को लेकर शांति समिति और सीएलजी की बैठक हुई आयोजित।।ईद को लेकर व कैमरे लगाने पर हुई चर्चा

मेड़ता(डीडी चारण) मेड़ता थाना में शांति समिति और सीएलजी की बैठक का आयोजन उपखण्ड अधिकारी पूनम चॉयल की अध्यक्षता मे हुआ।इस बैठक में आगामी ईद पर्व को ध्यान मे रखते शहर मे शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उन पर पाबंदी की बात की जहां इन सभी बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए मेड़ता उपखंड अधिकारी पूनम चोयल, मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक पिंटूकुमार, मेड़ता तहसीलदार राम सिंह गुर्जर, थाना अधिकारी राजवीर सिंह शेखावत,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार मीणा सहित सीएलजी शांति समिति के सदस्यो ने विचार विमर्श किया।इस बैठक में आगामी दिनों में ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।गुरुवार शाम को 6:00 बजे मेड़ता पुलिस थाने में शांति समिति एवं सीएलजी की बैठक का आयोजन हुआ बैठक में विगत शुक्रवार को शहर में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद की स्थिति पर चर्चा की गई।

इस मौके पर मेड़ता पुलिस उपअधीक्षक पिंटू कुमार ने कहा कि मेड़ता में पिछले लंबे समय से शांति एवं सौहार्द का वातावरण है मगर छोटी-मोटी घटना के कारण दो परिवारों की लड़ाई अन्य पक्ष तक पहुंच जाती है।यह शहर के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।साथ ही उन्होंने इस मौके पर कहा कि मेड़ता में थाना अपग्रेडेशन हो पुलिस चौकी एवं अन्य सुविधाओं का होना बहुत ही जरूरी है इस मौके पर शांति समिति के और सीएलजी के नए सदस्यों के मनोनीत को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में कहा गया कि जो शांति समिति और सीएलजी के सदस्य हैं वे अपनी समाज में सक्रिय भागीदारी नहीं निभाते हैं।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि शहर के बिचला बास तेलियां के मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पहले प्राथमिकता के साथ इस मोहल्ले में कैमरे लगाए जाएंगे।बाद में पूरे शहर में चिह्नित स्थानों पर कैमरे लगेंगे।इस मौके पर सीएलजी सदस्यों ने रात्रि गस्त बढ़ाने,रात्रि को घूमने वाले बाइकर्स पर लगाम लगाने की बात भी कहीं।कई सदस्यों ने नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11