Poola Jada
Home » राजस्थान » एक क्विंटल डोडाचूरा तस्करी के मामले में तीन साल से फरार पांच-पांच हजार रुपये के तीन ईनामी बदमाश गिरफ्तार

एक क्विंटल डोडाचूरा तस्करी के मामले में तीन साल से फरार पांच-पांच हजार रुपये के तीन ईनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर/चित्तौड़गढ़(सुनील शर्मा)* चितौड़गढ़ के पुलिस थाना बड़ीसादड़ी में 100 किलोग्राम डोडा चूरा के मामले मे 3 साल से फरार पांच-पांच हजार रूपये के ईनामी तीन वांछित आरोपियों को प्रतापगढ़ जिले के सेमरडा थाना छोटीसादडी निवासी दुर्गेश पुत्र सुजानमल पाटीदार,मदन पुत्र सुजानमल पाटीदार व रामदेवजी स्वरूपगंज थाना छोटीसादडी निवासी पुष्कर पुत्र अमृत लाल सुथार को पुलिस की विशेष टीम ने छोटीसादडी से गिरफतार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया गया कि वर्ष 2021 मे थानाधिकारी बड़ीसादड़ी ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान सरथला गांव चौराहे से एक मारूती स्वीप्ट डिजायर कार में भरा हुआ 100 किलोग्राम डोडा चूरा को जब्त किया था।प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी मंगलवाड द्वारा किया जा रहा था।मामले में थानाधिकारी मंगलवाड द्वारा अनुसंधान के दौरान पूर्व में दो आरोपियों डूंगला थाने के बाघपुरा अरनेड़ निवासी राजु सिंह पुत्र नारायण सिंह रावत व पालोद थाना डूंगला निवासी हिम्मत लाल गर्जर पुत्र भैरूलाल गुर्जर को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया था।इसी मामले मे दुर्गेश पाटीदार, मदन पाटीदार व पुष्कर सुथार फरार चल रहे थे।इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच-पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर,थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा व थानाधिकारी मंगलवाड रामसिंह द्वारा एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार व लेखराज, हैड कांस्टेबल राकेश,कानिस्टेबल देवेन्द्र,वीरेन्द्र,राकेश,सुरेन्द्र पाल,रतन, मुकेश व करनल की गठित की गई।
टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी दुर्गेष,मदन,पुष्कर तीनो दिन मे घर से बाहर रहते है,केवल दोपहर मे अपने अपने घर खाना खाने आते है। इस पर एएसआई सूरज कुमार मय टीम द्वारा सूचना के अनुसार दिन के समय करीब 12 से 2 बजे के बीच आरोपियों के निवास पर पहुच तीनो आरोपियों को डिटेन कर थानाधिकारी मंगलवाड को सपुर्द कर दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान