Home » राजस्थान » राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने की कवायद, CM Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार ले रही फैसले

राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने की कवायद, CM Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार ले रही फैसले

जयपुर: राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने की कवायद शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार फैसले ले रही है. भजनलाल शर्मा राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में सरप्लस एनर्जी स्टेट बनाने के लिए संकल्परत हैं.

मुख्यमंत्री ने 4 सोलर प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव के अनुसार बीकानेर जिले में 2450 मेगावाट के 3 सोलर पार्क बनेंगे. जिसके लिए राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी को कुल 4780 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है.

फलौदी में 500 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए मंजूरी दी गई है. NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमि. को लगभग 910 हैक्टेयर भूमि आवंटन को मंजूरी मिली है. तो वहीं बीकानेर में 1000-1000 मेगावाट के दो, 450 मेगावाट का एक सोलर पार्क स्थापित होगा.

पहले सोलर पार्क के लिए पूगल के सूरासर गांव में 1881 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई. 1000 मेगावाट के दूसरे सोलर पार्क के लिए 2000 हैक्टेयर भूमि आवंटित होगी. 1194 हैक्टेयर भूमि सूरासर और 807 हैक्टेयर भूमि ग्राम भणावतावाला में स्थित है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान