Home » राजस्थान » किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, कहा- राजनीति सेवा नहीं उद्योग बन गया है

किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, कहा- राजनीति सेवा नहीं उद्योग बन गया है

सिरोही: राजस्थान के कृषिमंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ज्ञान सरोवर में आयोजित किसानों के सम्मेलन में बड़ा बयान दिया. उन्होंने राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि राजनीति आज सेवा नहीं बल्कि उद्योग बन गया है.

भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है कि जैसे ही कोई फाईल उठाता हूं. उसमें घोटाला ही निकलता है. हमारे विभाग में कुछ ऐसे अधिकारी थी जो लम्बे समय से अपने पद पर बने हुए थे. उन्हें हटाया तो शोर मच गया. इसके साथ ही उन्होंने सभी राजनेताओं के लिए अध्यात्म का पाठ पढ़ाने की अपील भी की.

कृषिमंत्री एक दिवसीय दौरे पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान माउण्ट आबू आये थे. जहां उन्होंने जैविक यौगिक खेती के मॉडल का अवलोकन कर अपने क्षेत्र में भी बनाने का प्रस्ताव रखा था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान