जयपुर(सुनील शर्मा) पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में वाहन चोरी व अन्य चोरी की बढती वारदातों को मध्यनजर रखते हुए अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द्र बिश्नोई के निर्देशन में कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह अति.पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन में सी.एस.टी. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित की गयी।जिस पर गठित टीम द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस थाना खौ-नागोरियान जयपुर (पूर्व) की टीम के साथ कार्यवाही करते हुये वाहन चोर 1. साहील कुरैशी पुत्र के कब्जे से चोरी की 01 कार अल्टो एवं 01 वारदात में प्रयुक्त वाहन कार नम्बर RJ 45 CK 8214 बरामद कर जब्त करने में सफलता अर्जित की गयी।आरोपित को पुलिस थाना खौ नागोरियान जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या
441/2024 धारा 379 भादस में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही में कानि. मनेजर खान एवं लक्ष्मीकांत की अहम भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपी सोहेल कुरैशी पुत्र कमरूद्दीन कुरैशी मूलतःमकान नम्बर बी 105 मौहम्मद नगर पुलिस थाना खौ-नागोरियान जयपुर का निवासी है।गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में उक्त वाहन चोरी के सम्बन्ध में अपने शौक पूरे करने के लिये वाहन चोरी करना और उसके पार्टस बेचकर अपना खर्चा चलाना सामने आया है।गिरफ्तारी आरोपित् से पुलिस थाना थाना खौ नागोरियान जयपुर (पूर्व) में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है जिससे और भी वारदातें खुलने की संभावना है।





