Home » राजस्थान » राजस्थान में भीषण गर्मी से सूखे बांध, तालाब और नदियां, प्री-मानसून में भी गिर रहा बीसलपुर और जवाई बांध का जलस्तर

राजस्थान में भीषण गर्मी से सूखे बांध, तालाब और नदियां, प्री-मानसून में भी गिर रहा बीसलपुर और जवाई बांध का जलस्तर

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी से बांध, तालाब और नदियां सूख गए हैं. राज्य में बांधों के घटते जलस्तर ने अब टेंशन बढ़ा दी है. प्री-मानसून में भी बीसलपुर और जवाई बांध का जलस्तर गिर रहा है.

बीसलपुर में 26 और जवाई बांध में केवल 15.60 फीसदी पानी रह गया है. तो वहीं सभी छोटे-बड़े कुल 691 में से 526 बांध पूरी तरह सूख चुके हैं. इन सभी बांधों में कुल पानी की क्षमता 12900.82 मिलियन क्यूबिक मीटर है.

वर्तमान में इनमें केवल 4158.22 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही बचा है.पिछले साल जून में मानसून आने से पहले 6251.48 क्यूबिक मी. जलस्तर था. केवल 165 बांध ही ऐसे हैं, जिनमें पानी 10 फीसदी से 93 फीसदी तक है.

जयपुर के चंदलाई, कानोता, अजमेर के अनासागर और कोटा के कोटा बैराज बांध में पानी की क्षमता बांध की कुल क्षमता का 80% है. इसमें से चंदलाई, कानोता और आनासागर का पानी पीने के योग्य नहीं है. केवल सिंचाई की जरूरत के हिसाब से पानी छोड़ा जा सकता है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान