Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » भृर्तहरि महताब ने ली लोकसभा प्रोटेम स्पीकर की शपथ

भृर्तहरि महताब ने ली लोकसभा प्रोटेम स्पीकर की शपथ

नई दिल्ली: भृर्तहरि महताब ने लोकसभा प्रोटेम स्पीकर की शपथ ले ली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भृर्तहरि को शपथ दिलाई है. भृर्तहरि कटक से लगातार 7वीं बार बीजेपी सांसद बने हैं. प्रोटेम स्पीकर की शपथ में पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति भी मौजूद रहें.

इसी के साथ अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज शुरू होने जा रहा है. बता दें कि पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी समेत 280 सांसद शपथ लेंगे. 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा. इसके अगले दिन यानी 27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र शुरू होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.

28 जून को प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे. लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा. सत्र के 10 दिन में कुल 8 बैठकें होंगी. सत्र के आखिरी दो दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव आएगा. प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई को लोकसभा तो 3 जुलाई को राज्यसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान