Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियो को निर्देश।।व्यापक स्तर पर मनाया जाए मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियो को निर्देश।।व्यापक स्तर पर मनाया जाए मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024

जयपुर(सुनील शर्मा) मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रविवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक ली और अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए।इस दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि 29 जून 2024 को राज्य भर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिसमें 20 हज़ार से अधिक नवनियुक्त कार्मिक शामिल होंगे।

महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नव नियुक्त राजकीय कार्मिकों के उत्साह-वर्धन के लिए उन्हें संबोधित करेंगे तथा चयनित कार्मिकों से संवाद भी करेंगे।

इस दौरान मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किये तथा उनसे सुझाव भी लिए।साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।जिला स्तर पर महोत्सव के आयोजन के लिए स्थान का चयन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।यह उत्सव सरकार के रोजगार प्रदान करने के प्रयासों का ही परिणाम है।

मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री रोज़गार उत्सव में उपस्थित सभी कार्मिकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र के अलावा वेलकम किट का वितरण किया जायेगा।उन्होंने अधिकारियों से नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की