Home » राजस्थान » जयपुर मेट्रो रेल की सुरक्षार्थ जेएमआरसी अधिकारियों,पुलिस अधिकारियों एवं उनके कार्मिकों के साथ संयुक्त कार्यशाला का आयोजन

जयपुर मेट्रो रेल की सुरक्षार्थ जेएमआरसी अधिकारियों,पुलिस अधिकारियों एवं उनके कार्मिकों के साथ संयुक्त कार्यशाला का आयोजन

जयपुर (सुनील शर्मा) जयपुर मेट्रो रेल की सुरक्षार्थ जेएमआरसी अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन उनके कार्मिकों के साथ मेट्रो पुलिस और मेट्रो कर्मचरियों के बीच समन्वय बढ़ाने हेतु दिनांक 24.06.2024 को जेएमआरसी के ओडिटोरियम,प्रशासनिक भवन,भृगु पथ,मेट्रो डिपो मानसरोवर जयपुर में दो सत्रों में आयोजित किया गया।बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मेट्रो रेल, महाप्रबन्धक (परिचालन), जेएमआरसी,थानाधिकारी जयपुर मेट्रो पुलिस एवं कर्मचारी उपस्थित रहें जिन्होने कार्यशाला में अपने-अपने विचार रखे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेट्रो रेल की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक पुख्ता बनाये जाने के सम्बंध में एवं इस हेतु दोनों विभागों के बीच समन्वय और सहयोग से सम्बन्धित विभिन्न मुदों के समाधान हेतु चर्चा की गयी।मेट्रो रेल को सर्वोत्तम सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया एवं मेट्रो रेल कार्मिकों एवं मेट्रो पुलिस कार्मिकों के मध्य बेहतर संवाद एवं समन्वय बढाये जाने हेतु संयुक्त वर्कशॉप एवं परिचर्चा नियमित अन्तराल में किये जाने बाबत् सहमति जतायी गयी। कार्यशाला में पधारे सभी प्रतिभागीयों का आभार प्रकट किया।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मेट्रो रेल एवं महाप्रबन्धक (परिचालन), जेएमआरसी द्वारा मेट्रो संस्थान एवं मेट्रो रेल सुरक्षा हेतु मेट्रो रेल कार्मिकों एवं मेट्रो पुलिस कार्मिकों द्वारा समन्वय और सहयोग किये जाने हेतु आश्वस्त किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की