Home » राजस्थान » नागौर में कनिष्ठ सहायक एवं दलाल 1 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नागौर में कनिष्ठ सहायक एवं दलाल 1 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 25 जून। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की नागौर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये कैलाश चंद्र सेन कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उप पंजीयक, नागौर एवं उसके दलाल सीताराम जाट (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 1 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. नागौर इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी कि रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की एवज में आरोपी कैलाश चंद्र सेन कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उप पंजीयक, नागौर द्वारा 1 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी. नागौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कैलाश चंद्र सेन कनिष्ठ सहायक, कार्यालय उप पंजीयक, नागौर एवं उसके दलाल सीताराम जाट (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 1 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की