Home » राजस्थान » कोटा में नगर पालिका, सांगोद का फायरमैन 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कोटा में नगर पालिका, सांगोद का फायरमैन 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 25 जून। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये देवेन्द्र फायरमैन, नगर पालिका सांगोद, जिला कोटा को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी. बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि नगर पालिका सांगोद क्षेत्र में हुये कार्यक्रम में एल.ई.डी. वॉल लगाने के कार्य के बकाया बिलों को पास करवाने की एवज में आरोपी देवेन्द्र फायरमैन, नगर पालिका सांगोद, जिला कोटा द्वारा स्वयं एवं अकाउंटेंट मुकेश के लिये 5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याण मल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री देशराज द्वारा मय टीम उप अधीक्षक पुलिस अनीष अहमद व अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेन्द्र फायरमैन, नगर पालिका सांगोद, जिला कोटा को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी जयपुर की उप महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिन अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की