मुल्जिमानो के कब्जे से चोरी के 20 मोबाईल फोन व वारदात में काम में ली गई मोटरसाईकिल हीरो डिलक्श को किया बरामद ।
दिनांक 23.06.2024 को परिवादी दीपेश पुत्र महावीर पाटनी जाति जैन उम्र 30 साल निवासी म.न. सी-137 निर्माण नगर क्वीन्स रोड़ पुलिस थाना श्याम नगर हाल दुकान सिद्दी विनायक काम्पलैक्स सैकण्ड फ्लोर हल्दियों का रास्ता पुलिस थाना माणक चौक जयपुर ने उप. थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय कि की दिनांक 22.06.2024 को समय करिब रात्रि 9 बजे के लगभग मै दुकान को बडाकर अपने घर संजय बाजार होते हुये जा रहा था समय करिब 9.25 पी.एम. के लगभग जब मैं ठाकुर पचेवर के रास्ते से घाटगेट की तरफ जा रहा था तो अचानक एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से मेरे पीछे से आया व मेरा मोबाईल जो SAMSUNG कम्पनी का था जो मेरे हाथ में था जिसमें जियो की सिम जिसके न. 8003994744 छिनकर भाग गया। जिस पर थाना रामगंज पर अभियोग संख्या 325/2024 धारा 382 भा.द.स. दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
• गठन पुलिस टीम का विवरणः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डुडी आईपीएस के आदेशानुसार माल की बरामदगी एवं मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत रानू शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव हरिशंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन मे उदय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में बाबू लाल सउनि, डूंगरसी, दिनेश साबिर कानि 5138, रामलाल, रोशन कुमार, करण सिंह कुलदीप, गणपत की टीम गठित की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास व आसपडौसियान से पुछताछ से मुल्जिम के बारे जानकारी मिलने पर माल की बरामदगी एवं मुल्जिम की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर उदय सिंह पुलिस निरीक्षक द्वारा घटना की गंम्भीरता को देखते हुये चोरी का खुलासा करने व मुल्जिम की गिरफतारी हेतु थाना हाजा से जाप्ते की टीम घटित की गई व घटित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिस पर घटित टीम द्वारा मुल्जिमान को गिरफतार करने व माल की बरामदगी करने में सफलता हासिल की।
• तरीका वारदात – गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से पुछताछ की तो बताया की मैं स्मैक पीने का आदि हैं
स्मैक के पैसे नहीं होने के कारण में मोबाईल छीनने व चोरी करने का काम करता हूँ। इससे पहले भी मैने करीब 1 माह पहले पिंक स्कवायर के सामने से एक व्यक्ति पैदल जा रहा था उसका वीवो कम्पनी का मोबाईल छीना था, करीब 27-28 दिन पहले अजमेरी गेट से वीवों कम्पनी का मोबाईल छीना, करीब 25 दिन पहले आजाद नगर ट्रांसपोर्ट नगर से विवो कम्पनी का ब्राउन रंग का मोबाईल पैदल जा रहे व्यक्ति से छीना था। करीब 20 दिन पहले एमआईरोड से सेमसंग कम्पनी का मोबाईल छीना था, करीब 14-15 दिन पहले ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे से विवों कम्पनी का काले रंग का मोबाईल छीना था, करीब 10-12 दिन पहले सांगानेरी गेट लाल कोठी से नीले रंग का विवो कम्पनी
का मोबाईल छीना था। करीब 10 दिन पहले गुरुद्वारा मोड अण्डरपास के कोने पर खडे एक व्यक्ति का बीत्रों कम्पनी मोबाईल छीना, करीब 5-7 दिन पहले गुरुद्वारा मोड से सेमसंग कम्पनी मोबाईल छीना था, करीब 5 दिन पहले गीता भवन आदर्श नगर से रेडमी कम्पनी का मोबाईल छीना था, करीब 5 दिन पहले अल्बर्ड हाल रामनिवास बाग से सेमसंग कम्पनी का मोबाईल छीना था। करीब 3 दिन पहले संजय बाजार से रात्री के समय एक पैदल जा रहे व्यक्ति से सेमसंग कम्पनी का मोबाईल छीना था। इनके अलावा मैने कई मोबाईल गलतागेट, जवाहर नगर, जलमहल, लाल कोठी से छीने हैं। छीने हुये मोबाईल को मैं हासिम को






