सिकंदरा (अनूप पाटोदिया) सिकंदरा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बावनपाडा में
कृषि विभाग की ओर से अनुसूचित जाति बीपीएल लघु सीमांत महिला कृषकों को हाइब्रिड बाजरा बीज की मिनीकिट का वितरण किया गया रायपुरा कृषि परवेक्षक साबेरा बानो ने जानकारी देते हुए बताया की मंगलवार को बावनपाड़ा में पहले दिन 64 महिला कृषकों को निशुल्क हाइब्रिड बाजरा बीज मिनिकिट का वितरण किया गया।आपको बता दें मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में बाजरा और हरी खाद के लिए ढेंचा बीज का प्रत्येक कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय पर ऑनलाइन प्रक्रिया से वितरण किया जा रहा है जिसके लिए किसान के खेत की जमाबंदी व जनाधार कार्ड लाना जरूरी है मिनिकिट का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 198






