Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में कार्यवाही

जयपुर विकास प्राधिकरण की मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में कार्यवाही

जयपुर(सुनील शर्मा)जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-7 मेें ग्राम सिरसी में रोड़ पर सड़क सीमा में आ रहे कब्जा-अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।जोन-8 में गोमती नगर द्वितीय सांगानेर में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ बनाई जा रही अवैध दुकान को प्रारम्भिक स्तर पर पूर्णतःध्वस्त किया गया।साथ ही जोन-14 में ग्राम बिलवा चन्द्रवन के सामने रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

*मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा* ने बताया की जोन-07 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सिरसी रोड़ पर कब्जा-अतिक्रमण कर कन्टेनर डीपो लगाकर,पत्थर मलवा इत्यादि डालकर किये गये कब्जे-अतिक्रमण को आज जोन-07 के राजस्व व तकनीकी शाखा के द्वारा रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-07 की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया गया साथ ही प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गोमती नगर द्वितीय सांगानेर में अवैध रूप से बेसमेन्ट खोदकर व्यवसायिक प्रयोजनार्थ बनाई जा रही अवैध दुकान को आज जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारम्भिक स्तर पर ही ध्वस्त किया गया।उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

इसी प्रकार जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बिलवा चन्द्रवन के सामने रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर थड़ी,छप्पर पोष इत्यादि लगाकर किये गये कब्जे-अतिक्रमण को आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की