Home » राजस्थान » अलवर पुलिस की ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत बड़ी कारवाई।।अलवर पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस के अंतर्गत दो नाबालिग सहित पांच को पकड़ा

अलवर पुलिस की ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत बड़ी कारवाई।।अलवर पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस के अंतर्गत दो नाबालिग सहित पांच को पकड़ा

अलवर/जयपुर(सुनील शर्मा)
अलवर जिले में ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस के अंतर्गत थाना नौगांवा, गोविंदगढ़ एवं लक्ष्मणगढ़ पुलिस की टीम ने साइबर फ्रॉड प्रभावित तीन स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है।मामले में तीन प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्तों से 20 मोबाइल,7 एटीएम कार्ड,एक एटीएम पीओएस मशीन तथा ठगी की रकम 9500 रुपये जब्त किये है।

एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि एसएचओ नौगांवां भूपेंद्र सिंह मय टीम द्वारा गांव जग्गूबास में दबिश देकर साइबर ठग मनीष जाटव पुत्र राजपाल (19) निवासी नगला चिरावन्डा को गिरफ्तार कर एक एंड्राइड मोबाइल जब्त किया है।

दूसरी कार्रवाई एसएचओ गोविंदगढ़ मुकेश कुमार मय टीम द्वारा की गई। गांव तिलवाड़ा में दबिश देकर आरोपी शाहरुख मेव पुत्र नस्सर (27) को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।इनके पास से पुलिस ने 13 एंड्राइड व तीन कीपैड मोबाइल,7 एटीएम कार्ड,एक एटीएम पीओएस मशीन और ठगी की रकम 9500 जब्त की है।

इसी प्रकार एसएचओ लक्ष्मणगढ़ श्रीराम मीना मय टीम द्वारा गांव मौजपुर में दबिश देकर साइबर ठग आसिफ मेव पुत्र ईशा (24) निवासी फकीरों की डूंगरी आमेर रोड जयपुर को गिरफ्तार कर तीन एंड्राइड मोबाइल जब्त किए हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर साइबर ठग है।उनके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।गिरफ्तार आरोपियों ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अपनी फेक प्रोफाइल बना रखी है। जिसके माध्यम से पेन पेंसिल का ऐड देकर नौकरी दिलाने,उत्तम गुणवत्ता के खिलौने व मोबाइल बेचने की पोस्ट कर एडवांस में पूरी रकम व डिलीवरी चार्ज प्राप्त कर ठगी करने, सेक्सटॉर्शन इत्यादि के द्वारा आम जन से ठगी किया करते थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की