Home » राजस्थान » चालान काटने को लेकर विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला

चालान काटने को लेकर विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार शाम पावटा सीएचसी कट पर गलत दिशा में आ रहे ट्रक का चालान काटने पर हुए विवाद में ट्रक चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर यातायात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले मे दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल हो गये। कोटपूतली बहरोड पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि प्रागपुरा थाना क्षेत्र में गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक का ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा चालान काटने पर पुलिसकर्मियों और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया, जिसमें ट्रक चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में यातायात पुलिसकर्मी छोटेलाल और कृष्ण घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छोटेलाल का निम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि मारपीट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए घटना का खुलासा एवं मुल्जिमो की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नेम सिंह के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत्त विराटनगर रोहित सांखला के सुपरविजन में एवं प्रागपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए घटना में शरीर अभियुक्त यूसुफ खान पुत्र करीम खान जाति मुसलमान निवासी वार्ड नंबर 4 भारत कॉलोनी पावटा, राजेंद्र पुत्र डूंगाराम उम्र 35 साल निवासी राजस्थान स्कूल के पास पावटा, विनोद पुत्र रतनलाल उम्र 45 साल निवासी श्री राम कॉलोनी पावटा, सोनू पुत्र बृजमोहन उम्र 25 साल निवासी बड़नगर को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 332, 353, 307, 427, 120, और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की