Home » राजस्थान » #जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देशन में पुलिस आयुक्तालय की जयपुर की बड़ी कामयाबी

#जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देशन में पुलिस आयुक्तालय की जयपुर की बड़ी कामयाबी

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के सुपरविजन मे कैलाश चन्द विश्नोई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम ने बताया की जयपुर शहर में संगठीत आपराधीक गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर फिरोती मांगने की बढ़ रही घटनाओं पर उचित कार्यवाही के लिए अमित कुमार पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पश्चिम के निर्देशन एवं नीरज पाठक अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के नैतृत्व में पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर पश्चिम के प्रकरण संख्या 190/2024 में खुलासा करते हुये पूर्व में 14 अभियुक्तों का गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस ओर जेल में अपने आपराधी साथियो के उपयोग में लेने के लिए जेल में फेकने हेतु खरीदे 2 मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी।दिनांक 27.06.2024 को पुलिस थाना चित्रकूट के प्रकरण संख्या 190/2024 में कार्यावाही करते हुये प्रोडक्सन वारन्ट पर अजमेर हाई सिक्यूरिटी जैल में बन्द आरोपी विक्रम गुर्जर,मुकेश जाट,कुलदीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया था जिनसे प्रकरण में पूछताछ पर बताया कि सीकर संभाग एवं आसापास के इलाको के ठेके तथा खनन कार्य से जुडे हुये लोगो को धमकी देने तथा पैक्सट्रोशन की प्लानिंग की जा रही थी,जिसमें हमारे कुछ साथी जुडे हुये है।अनुसंधान से प्राप्त इनपुट के आधार पर इससे जुडे हुये साथियो की तलाश एवं धरपकड हेतु रविन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक वैशाली नगर,जहीर अब्बास पुलिस निरीक्षक चित्रकुट,मनीष शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना दौलतपुरा,गणेश नारायण डीएसटी ईन्चार्ज जयपुर पश्चिम व तकनीकी टीम जयपुर पश्चिम की टीमे बनाई गई। दिनांक 29.06.2024 को पुलिस थाना वैशाली नगर जयपुर पश्चिम के द्वारा कार्यवाही करते हुये मुल्जिम सोनू सिंह को गिरफ्तार किया एवं उसके कब्जे से एक रिवाल्वर तथा एक देशी कट्टा तथा 6 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये।पुलिस थाना वैशाली नगर के प्रकरण में सोनू सिंह के सहयोगी लोकेश शाहु उर्फ मोदी,गिरधारी मान, हंसराज गुर्जर,जयसिंह राव,कुलदीप वैष्णव व जयसिंह को प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया।आरोपी जय सिंह का कान वाहन उपलब्ध करवाने का काम था तथा अन्य मुल्जिमान का चिन्हित लोगो तथा ठिकानो पर फायरिंग करने की योजना थी।पुलिस के द्वारा उक्त कार्यवाही कर मुल्जिमान की प्लानिंग को विफल कर दिया गया। उक्त सूचना को संबंधित जिलो के साथ साझा की जायेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश