Home » राजस्थान » जयपुर में प्रेमी के साथ भागी विवाहिता:बिना बताए घर से निकली, साथ ले गई गहने और कैश

जयपुर में प्रेमी के साथ भागी विवाहिता:बिना बताए घर से निकली, साथ ले गई गहने और कैश

जयपुर में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ के भाग गई। बिना बताए घर से निकली विवाहिता अलमारी में रखे गहने-कैश भी साथ ले गई। हरमाड़ा थाने में पत्नी के गहने लेकर प्रेमी के साथ भागने का मामला दर्ज करवाया गया है।

हेड कॉन्स्टेबल सत्यवीर सिंह ने बताया- हरमाड़ा निवासी 35 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। साल-2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। 5 जून को जॉब पर गया था। दोपहर करीब 12 बजे बेटे ने पिता को कॉल कर मम्मी के ऑटो रिक्शा में बैठकर जाने की जानकारी दी। बिना बताए पत्नी के जाने का पता चलने पर पति घर पहुंचा। घर में रखी अलमारी को संभालने पर लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने और 3 हजार रुपए गायब मिले। रिश्तेदारों-परिचितों के यहां ढूंढने पर भी पत्नी का पता नहीं चल सका।

पहले भागी तो मांगी थी मांफी

​​​​​​​4 अप्रैल को भी बिना बताए पत्नी घर छोड़कर भाग गई थी। हरमाड़ा थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस टीम लापता पत्नी और उसके प्रेमी को सूरत गुजरात से पकड़कर लाई थी। जयपुर वापस लाने पर पत्नी ने मांफी मांगकर दोबारा गलती नहीं करने की कहा था। पीड़ित का आरोप है कि इस बार भी प्रेमी के साथ ही पत्नी घर छोड़कर गहने-कैश चोरी कर भागी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11