Home » राजस्थान » बिजली कंपनियों में प्रबंधन से जुड़े बड़े पदों के लिए फिर से खोले गए आवेदन, उच्च लेवल की मंजूरी के बाद विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी ने जारी किए आदेश

बिजली कंपनियों में प्रबंधन से जुड़े बड़े पदों के लिए फिर से खोले गए आवेदन, उच्च लेवल की मंजूरी के बाद विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी ने जारी किए आदेश

जयपुर: बिजली कंपनियों में प्रबंधन से जुड़े बड़े पदों के लिए फिर से आवेदन खोले गए हैं. बिजली कंपनियों में CMD/MD और निदेशक के कुल 15 पदों के लिए फिर से आवेदन खोले गए हैं.

उच्च लेवल की मंजूरी के बाद विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी गिरधर ने आदेश जारी किए हैं. वर्किंग एडिशन चीफ इंजीनियर और इससे उच्च पद पर बैठे अभियंता व अन्य अधिकारी आवेदन कर सकेंगे.

फिलहाल, RVUNL के CMD, अजमेर डिस्कॉम एमडी, RUVNL के MD समेत विभिन्न बिजली कंपनियों में अधिकांश बड़े पद का अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है. आवेदन करने के लिए 2 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है.

जिसको लेकर ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर कहा कि फरवरी में आवेदन मांगे गए थे. जिसके बाद अब कई अभियंता प्रमोशन लेकर योग्य हो गए है. जबकि कई ऐसे भी अभियंता है, जो इस अवधि में रिटायर हो गए हैं.

इसी आधार पर एक बार फिर से योग्य अभियंताओं से आवेदन मांगे गए हैं. हमारी कोशिश है कि रिजल्ट ओरियंटेड लोगों को बिजली कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।