Home » राजस्थान » #जयपुर पुलिस आयुक्त 26 जुलाई को जयसिंहपुरा खोर थाने में करेंगे जनसुनवाई

#जयपुर पुलिस आयुक्त 26 जुलाई को जयसिंहपुरा खोर थाने में करेंगे जनसुनवाई

आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 26 जुलाई को 4 पीएम से 7 पीएम तक जयसिंहपुरा खोर में जन सुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र विश्नोई,जिले के डीसीपी,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज व आमेर संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।इस दौरान वृत क्षेत्र रामगंज व आमेर जयपुर (उत्तर) के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण),कानोता (जयपुर पूर्व),करधनी (जयपुर पश्चिम),विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर),शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम),चौमू(जयपुर पश्चिम) एवं प्रतापनगर (जयपुर पूर्व)थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।