Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने की जनसुनवाई

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने की जनसुनवाई

जयपुर सुनील शर्मा जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने शुक्रवार को जयसिंहपुरा खोर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र विश्नोई,पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम रानू शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज हरिशंकर शर्मा,सहायक पुलिस आयुक्त आमेर शिवरतन गोदारा सहित संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित में थाने परिसर में स्कूल के बच्चों के साथ में वृक्षारोपण कर जनसुनवाई की शुरुआत की।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस की इस सकारात्मक पहल से आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर बढ़ रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए सभी थानों में भी प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें,पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद,मकानों पर कब्जे, जमीन के डबल पट्टे,अवैध कब्जे, चोरी,मारपीट,धमकी सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई साथ ही उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए।इस दौरान जयपुर पुलिस कमिश्नर ने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस आयुक्त ने शिप्रापथ,कानोता,करधनी, विद्याधरनगर,शिवदासपुरा,बगरू,चौमू एवं प्रतापनगर थाने में जनसुनवाई कर सैकड़ों परिवादियों को राहत दी थी। जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान जयपुर (उत्तर) पुलिस थाना रामगंज,गलतागेट, आमेर,ब्रह्मपुरी,जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।