Home » राजस्थान » परिवार के साथ 18वां जन्मदिन मनाने के बाद किया सुसाइड:NEET की तैयारी कर रही छात्रा 5वीं मंजिल से कूदी, सुसाइड नोट मिला

परिवार के साथ 18वां जन्मदिन मनाने के बाद किया सुसाइड:NEET की तैयारी कर रही छात्रा 5वीं मंजिल से कूदी, सुसाइड नोट मिला

परिवार के साथ अपना 18वां जन्मदिन मनाने के दूसरे दिन युवती ने बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। वह NEET की तैयारी कर रही थी। मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें परिजनों से माफी मांगी है। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया ने बताया- छात्रा यति अग्रवाल (18) द्वारिका अपार्टमेंट विद्याधर नगर की रहने वाली थी। 12वीं क्लास पास कर NEET की तैयारी की कोचिंग कर रही थी। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। उसने अपना 18वां जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया था। शुक्रवार को उसने बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।

नोटबुक में मिला सुसाइड नोट
छात्रा को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल लेकर गई। पुलिस को मृतका के पास से नोटबुक में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें परिवार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने के लिए माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट लिखी नोटबुक को जब्त किया है।परिवार के साथ 18वां जन्मदिन मनाने के बाद किया सुसाइड:NEET की तैयारी कर रही छात्रा 5वीं मंजिल से कूदी, सुसाइड नोट मिला
परिवार के साथ अपना 18वां जन्मदिन मनाने के दूसरे दिन युवती ने बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। वह NEET की तैयारी कर रही थी। मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें परिजनों से माफी मांगी है। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया ने बताया- छात्रा यति अग्रवाल (18) द्वारिका अपार्टमेंट विद्याधर नगर की रहने वाली थी। 12वीं क्लास पास कर NEET की तैयारी की कोचिंग कर रही थी। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। उसने अपना 18वां जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया था। शुक्रवार को उसने बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।

नोटबुक में मिला सुसाइड नोट
छात्रा को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल लेकर गई। पुलिस को मृतका के पास से नोटबुक में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें परिवार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने के लिए माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट लिखी नोटबुक को जब्त किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।