Home » राजस्थान » जयपुर में किडनैप कर युवक से लूट:कार में जबरन डाल ले गए बदमाश, सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट

जयपुर में किडनैप कर युवक से लूट:कार में जबरन डाल ले गए बदमाश, सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट

जयपुर में किडनैप कर एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। कार में डालकर बदमाश उसको उठा ले गए। सुनसान जगह ले जाकर मारपीट कर धमकाया। मानसरोवर थाने में पीड़ित ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

SI अशोक कुमार ने बताया- बाहुबली नगर विस्तार मुहाना निवासी शुभम जांगिड़ (26) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह किरण पथ में पार्क के पास बाइक पर बैठा था। इसी दौरान लाल कलर की कार में चार लड़के सवार होकर आए। कार से उतरकर बदमाशों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल लिया। चलती कार में उसके साथ मारपीट कर भांकरोटा ले गए।

सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की। धमकी देकर बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 34 हजार 700 रुपए ट्रांसफर कर लिए। कार में बैठाकर करीब एक घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। रुपए वसूलने के बाद धमकाते हुए श्याम नगर नाले के पास पटक कर चले गए। मानसरोवर थाने में पीड़ित ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित की चोटों का मेडिकल करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।