Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:करौली-बाड़मेर में हुई बरसात; मानसून की सुस्त रफ्तार से तापमान 41 डिग्री के पार

राजस्थान के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:करौली-बाड़मेर में हुई बरसात; मानसून की सुस्त रफ्तार से तापमान 41 डिग्री के पार

राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ने के साथ ही उमस बढ़ गई है। अगले दो-चार दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज राज्य के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है

मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 210.7 एमएम बरसात हो चुकी है। जबकि इस सीजन में अब तक (1 जून से 30 जुलाई तक) 211.7MM बरसात होती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात 80 एमएम करौली में दर्ज हुई। करौली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज बारिश हुई।

करौली के मासलपुर में भी 27 एमएम, बाड़मेर के रामसर में 30, धनाऊ में 28, पाली के जैतारण में 13, सुमेरपुर में 19, दौसा के राहुवास में 12, जालौर के आहोर में 14 और सिरोही के शिवगंज 23 एमएम बरसात दर्ज हुई।

इन जिलों के अलावा उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, नागौर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के कुछ एरिया में हल्की बारिश (1 से 10MM तक) हुई।

6 जिलों में तेज रही गर्मी

राजस्थान में जहां कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। वहीं कुछ जगह आसमान में हल्के बादल हैं। धूप निकल रही है। इससे गर्मी और उमस तेज हो गई। मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर जिले में रही, जहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

फलोदी में 41.2, जैसलमेर में 40, बीकानेर में 40.7, हनुमानगढ़-फतेहपुर में 40.3 और चूरू में दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा पिलानी, जोधपुर में 38, अलवर में 36 और जयपुर में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की