Home » राजस्थान » आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टर की कार में मिली बॉडी:कोटा में सुबह बिना बताए घर से निकले, पत्नी बोली- तनाव में थे

आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टर की कार में मिली बॉडी:कोटा में सुबह बिना बताए घर से निकले, पत्नी बोली- तनाव में थे

कोटा के आर्मी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डॉक्टर अपनी कार में ड्राइवर सीट पर अचेत मिले थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान डॉक्टर राकेश चौधरी (40) निवासी इंद्रा विहार, जवाहर नगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। जो आर्मी में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत थे।

विज्ञान नगर थाना एसआई जाकिर हुसैन ने बताया कि मृतक की पत्नी ऊषा ने डॉक्टर के काफी समय से तनाव में थे। डॉक्टर की पत्नी ऊषा ने बताया कि वे मंगलवार 10 बजे घर से निकल थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे।

कार में मिले डॉक्युमेंट से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे आईएल चौराहे के पास एक कार में व्यक्ति के बैठे होने की सूचना मिली, उसकी बॉडी में कोई मूवमेंट नहीं था।

मौके पर जाकर कार सवार को बाहर निकाला और इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। जेब में मिले डॉक्युमेंट के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लगेगा। थानाधिकारी ने बताया कि डॉ. राकेश चौधरी‎ पहले रेलवे हॉस्पिटल में थे।

पिछले तीन से साल से आर्मी हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे थे। उनकी ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎मौत सुसाइड है, हादसा है अथवा‎ हार्ट अटैक, यह जांच का विषय है।‎ बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया‎ जाएगा। इसके बाद आगे की‎ स्थिति साफ होगी।‎

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की