जयपुर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ भारतीय ट्रेड यूनियन ने सफाई कर्मचारी हड़ताल समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारी हड़ताल को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ भारतीय ट्रेड यूनियन ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ भारतीय ट्रेड यूनियन ने ज्ञापन में बताया की साफ सफाई के लिए सरकार 100 प्रतिशत वाल्मीकि व मेहतर समाज को ही लिया जाए साथ ही सफाई कर्मचारियों के पद नाम के परिवर्तन करते हुए सफाई सैनिक रखा जाए।साथ ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ भारतीय ट्रेड यूनियन ने बताया की बगरू जाग स्टैंड में तीन महीने पहले सनी वाल्मीकि को बिना सूचना उपकरणों के सीवर टैंक में उतरने से मौत हो गई थी जिसको सरकार गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिजनों को 50000 व सरकारी नौकरी दिलाई जाए।साथ ही राजस्थान में सफाई कर्मचारियों को निशुल्क मकान या प्लाट दिया जाए।साथ ही सफाई कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिन ही पूर्ण राशि तत्काल भुगतान कराया जाए।साथ ही उन्होंने बताया की सफाई कर्मचारी के बच्चों को स्कूल कॉलेज में उच्च शिक्षा स्त्रीय संस्थान से निशुल्क व्यवस्था कराई जाए।साथ ही उन्होंने बताया की राजस्थान में जनसंख्या के पैटर्न अनुसार सफाई कर्मचारियों की संख्या में वर्तमान उपलब्धता करते हुए कर्मचारियों को सफाई कार्य 800 मीटर नाप
के अनुसार दिया जाए व सफाई कर्मचारियों में उनके परिवार के सदस्यों की सामान्य से गंभीर बीमारियों में प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क इलाज करवाया जाए साथ ही राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाकर प्रकाशित कराकर समय-समय पर पदोन्नति जमादार स्वास्थ्य निरीक्षक ड्राइवर फायरमैन क्लर्क आदि का लाभ दिलवाया जाए।साथ ही उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की तर्ज सफाई कर्मचारी के वारिसों को नौकरी मे रखा जावे व सफाई कर्मचारियों के
सेवानिवृत्ति होने पर पूर्ण लाभ दिलवाया जाए व राजस्थान के सभी नगर निकायों में नगर निगम में सभी सफाई कर्मचारियों में उनके परिवार के लिए अलग से अस्पताल खोले जाए।
सभी राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी ने ज्ञापन में 11 सूत्री मांग जिला कलेक्टर को सौंपा साथ ही उन्होंने सरकार को बताया की निष्कासन नहीं करने पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ रोड पर उतरेगी
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह वाल्मीकि,उपाध्यक्ष इंदिरा देवी,प्रदेश महासचिव सतीश घुसर,करोली जिला अध्यक्ष राजकमल और मनन चावरिया व सीवर में उतरने से बगरू निवासी मृतक के परिजन सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।






