Home » राजस्थान » प्रदेश में 100 एनीकटों का निर्माण।।मरम्मकत एवं जीर्णोद्धार किया जाएगा:जल संसाधन मंत्री

प्रदेश में 100 एनीकटों का निर्माण।।मरम्मकत एवं जीर्णोद्धार किया जाएगा:जल संसाधन मंत्री

जयपुर अनिल शर्मा जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में 100 एनीकटों के निर्माण, मरम्‍मत एवं जीर्णोद्धार की घोषणा की गई है। जिसके तहत नानोर-झालावाड में सौर आधारित फव्‍वारा सिंचाई प्रणाली कार्य भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासनिक एवं वित्‍तीय स्‍वीकृति प्राप्त होने के बाद निविदा आंमत्रित कर कार्य करवाया जाना प्रस्‍तावित है ।

इससे पहले विधायक सुरेश गुर्जर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि झालावाड जिले के बकानी क्षेत्र में राजपुरा लघु सिंचाई परियोजना संचालित है, जिसके द्वारा 310 हैक्‍टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजपुरा लघु सिंचाई परियोजना के विकास के लिये विगत 3 वर्षो में मनरेगा के अन्‍तर्गत दो कार्य करवाये गये, जिसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जोधपुर में लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:चाइना क्ले की आड़ में गुजरात तक तस्करी, नाकाबंदी कर रुकवाया ट्रक, 550 कार्टन जब्त

जोधपुर में पुलिस ने नेशनल हाईवे-62 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो चाइना क्ले की