Home » राजस्थान » जयपुर की जनता के लिए हमेशा रहेंगे तत्पर:प्रकाश राजपुरोहित।।जिला कलक्टर ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित शेल्टर होम्स का किया दौरा

जयपुर की जनता के लिए हमेशा रहेंगे तत्पर:प्रकाश राजपुरोहित।।जिला कलक्टर ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित शेल्टर होम्स का किया दौरा

जयपुर(सुनील शर्मा) जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शुक्रवार को जल भराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली और परिवारों से संवाद किया।

जिला कलक्टर ने वीकेआई क्षेत्र में प्रभावितों के लिए स्थापित शेल्टर होम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उनको बताया गया कि वीकेआई के आकेड़ा डूंगर की उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने शेल्टर होम में 100 से ज्यादा प्रभावितों को राहत दी जा रही है।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मुहाना क्षेत्र में भी शेल्टर होम बनाया गया है,जहां सैंकड़ों प्रभावितों को रखा जा रहा है जहां मेडिकल की टीम प्रभावितों की सुबह शाम जांच कर रही है और भोजन की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।

कलेक्टर ने इस दौरान बनीपार्क और वीकेआई क्षेत्रों में स्थापित नियंत्रण कक्षों का भी निरीक्षण किया।इस दौरान एसडीएम आमेर बजरंग स्वामी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने आमजन से बारिश के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है।साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले में भारी बारिश होने की संभावना है ऐसे में निचले इलाकों एवं जर्जर भवनों में निवास कर रहे नागरिकों से जिला प्रशासन सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करता है।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मानसून सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ साथ स्थानीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों की भी स्थापना की गई है।बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में आमजन किसी भी समय बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर संपर्क कर मौके पर त्वरित राहत प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है जहां दूरभाष नंबर- 0141-2204475, 0141-2204476 पर संपर्क किया जा सकता है।

*बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में स्थानीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर भी किया जा सकता है संपर्क*

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आमजन जयपुर नगर निगम द्वारा अग्निशमन केंद्रों पर संचालित घाटगेट बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8279179063, आमेर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8279179060, वीकेआई बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880070, मालवीय नगर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880030, मानसरोवर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880060 एवं बनीपार्क बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कांवटिया चिकित्सालय के पीछे) मोबाइल नंबर- 8279179150 पर संपर्क किया जा सकते हैं।

साथ ही आमजन जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनीपार्क में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर- 0141-2203518 पर सपंर्क कर सकते हैं।स्वेज फार्म सामुदायिक केन्द्र पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता केसी गुप्ता मोबाइल नंबर- 9928699991, सामुदायिक केन्द्र दांतली पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता इरशाद अहमद मोबाइल नंबर- 8764231092 एवं वैशाली नगर सामुदायिक केन्द्र पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता तरुण सिंघल 8769383749 नियुक्त किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)