Home » राजस्थान » पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज, अशोक गहलोत बोले- मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिला

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज, अशोक गहलोत बोले- मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिला

जयपुर : भारत देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज है. आज के दिन उनकी स्मृति में पूरा देश 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाता है. इस मौके पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें नमन किया.

उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिला. भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, दूरदर्शी सोच के धनी, सौम्य स्वभाव एवं विनम्र व्यक्तित्व वाले स्व. राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

यह राजीव गांधी जी की सोच थी जिसके कारण आज भारत दुनिया में आईटी सुपरपावर बना है. भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों एवं पंजाब में शांति स्थापित करने में राजीव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आज मणिपुर में हिंसा का दौर ज री है एवं केन्द्र व राज्य सरकार इसकी जिम्मेदारी तक नहीं ले रही हैं. राजीव गांधी ने असम समझौता कर असम में शांति स्थापित की एवं इसके लिए राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने जैसा बड़ा कदम उठाकर एक आदर्श स्थापित किया.

राजीव गांधी ने देशहित में आदर्श राजनीति के कई उदाहरण स्थापित किए. उन्होंने राजनीति एवं सरकारों की कार्यप्रणाली की कमियों को स्वीकार कर उन्हें दूर करने के प्रयास किए. यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे उनके मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिला. राजीव गांधी जी को सादर नमन.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11