Home » राजस्थान » *भाजपा परिवर्तन संकल्प जनसभा में केंद्रीय मंत्री शेखावत और कैलाश चौधरी ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा*

*भाजपा परिवर्तन संकल्प जनसभा में केंद्रीय मंत्री शेखावत और कैलाश चौधरी ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा*

*बाड़मेर (सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से प्रदेश भर में चारों तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।इसके तहत यात्रा की तीसरे चरण में पोकरण की रामदेवरा से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा को सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।यह परिवर्तन संकल्प यात्रा सोमवार शाम को जैसलमेर होते हुए मंगलवार दोपहर को शिव पहुंची।यहां आम सभा को संबोधित करने के बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित अन्य भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पहुंची। यहां पर जिला कलेक्ट्रेट के सामने बाड़मेर विधानसभा की ओर से आयोजित आमसभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया और प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन,जंगलराज एवं भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला।

परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर पिछले 5 साल में जनहित के मुद्दों पर कोताही बरतने का आरोप लगाया।शेखावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहले आपसी नेताओं की फुट के कारण होटलों में बंद रही और उसके बाद कोरोनाकाल में जनता को अपने भरोसे छोड़कर मुख्यमंत्री अपने बंगले में कैद रहे।2018 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जिन प्रमुख वादों के साथ गहलोत सरकार सत्ता में आई थी आज अपना कार्यकाल पूरा करने के बावजूद उनमें से एक भी प्रमुख वादा पूरा नहीं हुआ है।केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों से कर्ज माफी और बेरोजगारों से रोजगार का जो वादा किया गया था,उस वादा खिलाफी के कारण आज गहलोत सरकार को विदाई देने का समय आ गया है प्रदेश भर में परिवर्तन संकल्प यात्रा को जो प्यार स्नेह और आशीर्वाद आमजन की ओर से मिल रहा है उसे देखते हुए यह तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता निश्चित रूप से वोट की चोट के माध्यम से कांग्रेस सरकार को करारा सबक सिखाएगी और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार स्थापित करने का काम करेगी।

राजस्थान सभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं कमजोर कानून व्यवस्था के कारण आज प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। एससी एसटी और महिला अपराधों के मामले में आज शांतिप्रिय प्रदेश राजस्थान देश भर में पहले नंबर पर है।आज कोई भी वर्ग अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक संरक्षण के कारण खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।पेपर माफिया और खनन माफिया को आम जनता की खून पसीने की कमाई को लूटने की खुली छूट दे दी गई है।प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री और नेता अपनी जेब में भरने में लगे हुए हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आलम छाया हुआ है। भाजपा नेता जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर कृत संकल्पित है।भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने के लिए कमर कसकर तैयार होना होगा।

*परिवर्तन संकल्प आमसभा में यह रहे उपस्थित*

भाजपा प्रदेश मंत्री जगदीश कुमावत, बाड़मेर भाजपा जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित,विधानसभा प्रभारी ईश्वर सिंह डावरा,डॉ जालम सिंह रावलोत,प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल,एडवोकेट स्वरूप सिंह चाडी,आदूराम मेघवाल,बडॉ प्रियंका चौधरी,डॉ मृदुरेखा चौधरी, जिला महामंत्री रणवीर सिंह भादू, दीपक कड़वासरा,मूलाराम भाम्भू, खेताराम जाखड़,ललित बोथरा, रतनलाल बोहरा,मांगीलाल जाट, पीयूष डोसी,लक्ष्मण बडेरा,धनसिंह मौसेरी,रमेश सिंह इंदा,नरपतराज मूंढ, रमेश शर्मा,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय