सिरोहीः सिरोही के पिंडवाड़ा में ट्रेलर-तूफान के बीच टक्कर हो गई. हादसे में 5 से अधिक लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग हादसे में घायल हुए है. ऐसे में मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
सभी घायलों को पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं मृतकों के शवों को बाहर निकाला जा रहा है. जबकि कई लोगों के अभी भी तूफान गाड़ी में फंसे होने की खबर है
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल के पास हुआ ये हादसा हुआ है. हादसे के बाद 108 सहित कई निजी एंबुलेंस मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान तूफान गाड़ी में करीब 25 लोग सवार थे.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 99






