Home » राजस्थान » जयपुर में धोखेबाज प्रेमी ने किया युवती से रेप:शादी करने का देता रहा झांसा, तीन साल लिव-इन में रहकर भागा

जयपुर में धोखेबाज प्रेमी ने किया युवती से रेप:शादी करने का देता रहा झांसा, तीन साल लिव-इन में रहकर भागा

जयपुर में धोखेबाज प्रेमी के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी प्रेमी उसका देहशोषण करता रहा। तीन साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहकर भाग निकला। हरमाड़ा थाने में पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (हरमाड़ा) दिलीप खदाव कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- हरमाड़ा निवासी 33 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके प्रेम जाल में फांसा लिया। मिलना-जुलने के साथ एक-दूसरे के साथ घूमने जाने लगे। आरोप है कि आरोपी प्रेमी ने मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर देहशोषण करने लगा।

पिछले तीन साल से उसको लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शादी करने से मना कर उसे छोड़कर भाग निकला। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान