जयपुर में 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। लेपटॉप पर गेम खेलने की बात पर परिजनों के डांटने से वह नाराज हो गया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर नाबालिग छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
हेड कॉन्स्टेबल रमेश चन्द ने बताया- ब्रह्मपुरी निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका 14 साल का बेटा 10वीं क्लास में पढ़ता है। वह लेपटॉप पर अक्सर गेम खेलता रहता था। इस बात को लेकर अक्सर उसे डांट पड़ती थी। गेम खेलने की बात पर रविवार सुबह उसकी मम्मी ने उसे पढ़ाई करने के लिए डांट लगाई। बात नहीं मानने पर समझाने के लिए थप्पड़ मार दी।
परिजनों की डांट और पिटाई से नाराज होकर स्कूल छात्रा चुपचाप बिना बताए घर से निकल गया। नाबालिग बेटे को घर से गायब देखकर परिजनों ने उसे इधर-उधर तलाशा। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ नाबालिग स्कूल छात्र की तलाश में जुटी है।






