Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण के राजस्थान मिशन-2030 आमुखीकरण कार्यशाला का होगा आयोजन*

जयपुर विकास प्राधिकरण के राजस्थान मिशन-2030 आमुखीकरण कार्यशाला का होगा आयोजन*

जयपुर (सुनील शर्मा) राज्य सरकार द्वारा राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘विजन दस्तावेज-2030‘ तैयार किया जा रहा है।

जयपुर विकास आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉ.जोगा राम ने बताया कि ‘राजस्थान -मिशन 2030‘ के अन्तर्गत जयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम जयपुर ग्रेटर/हैरिटेज से सम्बन्धित हितधारकों के साथ परामर्श के लिए आगामी 8 सितम्बर को *’शहरी विकास एवं स्वच्छता*’ विषय पर आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।जिसमें 50 से अधिक संख्या में विषय विशेषज्ञ, टाउन प्लानर्स,नगरीय निकायों के प्रतिनिधि,स्वयंसेवी संस्थाएं,बिल्डर्स संगठनों के प्रतिनिधियों,निजी नगरीय परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों एवं स्ट्रीट वेंडर यूनियनों के प्रतिनिधियों स्टेक होल्डर्स (हितधारक) के तौर पर भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि उपलब्धियों के प्रस्तुतीकरण उपरान्त हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे। हितधारकों से परामर्श/संवाद के दौरान यह भी पूछा जायेगा कि वे भविष्य में अपने राज्य एवं अपने जिले के शहरी विकास एवं स्वच्छता क्षेत्र को किस दृष्टि से देखते है तथा इसे वर्ष 2030 में कहां देखना चाहते है।


डॉ.जोगाराम ने बताया कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर/हैरिटेज के आयुक्तों को इन कार्यक्रमों के सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।परामर्श कार्यक्रम में सम्बन्धित हितधारकों का चयन विभागीय अधिकारियों द्वारा सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया। जिसमें विभिन्न हितधारक भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त जन कल्याण एप के माध्यम से फेस टू फेस सर्वे भी किया जायेगा।
जयपुर विकास आयुक्त ने बताया कि जविप्रा में 05 सितम्बर 2023 को इस संबंध में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजन एवं हितधारकों के चयन पर चर्चा हुई।


बैठक में नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त बी.एल.गोयल,जयपुर हैरिटेज आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत,जेडीए के निदेशक आयोजना,निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम सहित जविप्रा एवं नगर निगम जयपुर ग्रेटर/हैरिटेज के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि हितधारक परामर्श गतिविधि कार्यक्रम में जयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम जयपुर ग्रेटर/हैरिटेज द्वारा अपनी उपलब्धियों के बारे में प्रस्तुतीकरण देकर आमजन, कर्मचारी,अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा *‘‘मिशन 2030*‘‘ की वेबसाइट पर सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे, ताकि राज्य विजन डॉक्यूमेन्ट 2030 के विकास लक्ष्य निर्धारित किये जा सकें।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय