Poola Jada
Home » राजस्थान » एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामला:एसओजी आरपीएससी कर्मचारियों तक पहुंची, आठ से पूछताछ जारी

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामला:एसओजी आरपीएससी कर्मचारियों तक पहुंची, आठ से पूछताछ जारी

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी अब आरपीएससी कर्मचारियों तक पहुंच गई है।एसओजी आठ आरपीएससी कर्मचारियों से पूछताछ कर जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही है। रामूराम राईका ने आरपीएससी के सस्पेंड सदस्य बाबूलाल कटारा से पेपर लेना बताया था। इसके बाद कटारा काे जेल से प्राेडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। कटारा ने एसओजी काे बताया कि आरपीएससी कर्मचारियों से पेपर लेकर राईका काे दिया था। माना जा रहा है कि कर्मचारियों ने पेपर अन्य लाेगाें काे भी दिया है। बाबूलाल कटारा ने कुछ आरपीएससी कर्मचारियों के नाम बताए हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।

15 साल से परिचित हैं

राईका व कटारा 15 साल से एक-दूसरे काे जानते हैं। एसओजी ने दोनों काे बैठाकर तीन दिन तक 6 से 8 घंटे पूछताछ की। कटारा ने बताया कि यह पेपर आरपीएससी के कर्मचारियों की मदद से लिया गया। कटारा ने पेपर लेकर सवालों को हाथ से लिखवाया, जिसकी फोटो खींचकर राईका को भेजी। अब यह जांच की जा रही है कि परीक्षा के 5 दिन पहले आरपीएससी कर्मचारियों ने पेपर लीक कर किन-किन काे भेजा था। कर्मचारियों ने कहीं पेपर काे बेच ताे नहीं दिया, इसकी जांच की जा रही है।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की