जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि युद्धाभ्यास के दौरान एक मोर्टार बम अचानक फट गया, जिसकी वजह से BSF के तीन जवान घायल हो गए।
इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया। सभी घायलों को पोकरण हॉस्पिटल में एडमिट करायार गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। घायल जवानों के नाम उदय, सुविमल और अभिषेक बताए जा रहे हैं।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 144






