Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में घर छोड़कर भागी युवती:लेटर में लिखा- समझ लेना मैं मर गई; उस हाल में मिलूंगी, आप देख नहीं पाओगे

जयपुर में घर छोड़कर भागी युवती:लेटर में लिखा- समझ लेना मैं मर गई; उस हाल में मिलूंगी, आप देख नहीं पाओगे

जयपुर में एक युवती घर छोड़कर भाग गई। साथ ही कमरे में एक लेटर छोड़कर गई। लेटर में लिखा- मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मैं उस हाल में मिलूंगी, आप मुझे देख भी नहीं पाओगे शायद। रामगंज थाने में पीड़ित पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

ASI मुकेश ने बताया- रामगंज निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार तड़के 21 साल की बेटी घरवालों को सोते हुए छोड़कर घर से भाग निकली। सुबह उठने पर बेटी घर से गायब मिली। आस-पड़ोस व रिश्तेदारों के यहां ढूंढने पर भी बेटी का पता नहीं चला। घर की अलमारी चेक करने पर सोने की नथ और चांदी की पायल गायब मिली।

लटर मिलने पर घर छोड़ने का चला पता

बेटी के कमरे में एक लेटर लिखा मिलने पर उसके घर छोड़कर भागने का पता चला। लेटर में लिखा था- पापा मैं जा रही हूं हमेशा-हमेशा के लिए। मेरे वजह से बहुत परेशानी है। समझ लेना मैं मर गई, तुम सब के लिए। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मैं उस हाल में मिलूंगी, आप मुझे देख भी नहीं पाओगे शायद। मैंने बहुत परेशान किया है। परिजनों ने एक लड़के पर भी बेटी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया है।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की