Home » राजस्थान » CM पद से हटने के बाद पहली बार धरना देंगे अशोक गहलोत, गांधी वाटिका म्यूजियम शुरू करने की मांग पर देंगे धरना

CM पद से हटने के बाद पहली बार धरना देंगे अशोक गहलोत, गांधी वाटिका म्यूजियम शुरू करने की मांग पर देंगे धरना

जयपुर : CM पद से हटने के बाद पहली बार अशोक गहलोत धरना देंगे. 28 सितंबर को गांधी वाटिका म्यूजियम पर धरना देंगे. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अशोक गहलोत का धरना होगा. गांधी वाटिका म्यूजियम शुरू करने की मांग पर धरना देंगे. 

मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने यह म्यूजियम बनवाया था. करीब 85 करोड़ की लागत से यह विश्वस्तरीय म्यूजियम बना है. गहलोत ने व्यक्तिगत तौर पर CM भजनलाल शर्मा से आग्रह किया था. गांधी जी को समर्पित इस म्यूजियम को शुरू कराने की मांग की थी, लेकिन म्यूजियम बने एक साल होने के बावजूद ताले लगे हुए हैं.

ऐसे में गहलोत ने अब ‘गांधीवादी’ तरीके से विरोध करने का फैसला लिया है. पूर्व CM अशोक गहलोत गांधीवादी विचारकों के साथ धरने पर बैठेंगे. अशोक गहलोत के धरने की घोषणा के बाद प्रशासन में खलबली मची.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11