Home » राजस्थान » जोधपुर में फिर चाइल्ड पोर्नग्राफी का मामला दर्ज:बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को किया था शेयर, आरोपी की तलाश जारी

जोधपुर में फिर चाइल्ड पोर्नग्राफी का मामला दर्ज:बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को किया था शेयर, आरोपी की तलाश जारी

जोधपुर में एक बार फिर चाइल्ड पोर्नग्राफी का मामला सामने आया है। टिपलाइन की रिपोर्ट पर विवेक विहार पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों से जुड़े हुए अश्लील कंटेट को शेयर किया था।

विवेक विहार थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार टिपलाइन की रिपोर्ट पर सरगरो का बास नंदवाल लूणी निवासी रवि मारू पुत्र सुरेश राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने 17 अक्टूबर 2022 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों से जुड़े हुए अश्लील कंटेंट को शेयर व अपलोड किया था, जो टिपलाइन की निगरानी में पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।

आपको बता दे कि इससे पहले भी जोधपुर में बच्चों से जुड़े हुए अश्लील कंटेंट को इंटरनेट पर अपलोड करने व शेयर करने के कई मामले दर्ज हो चुके है।

 

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की